About Us

मेरा नाम मसरुर अहमद ऐनुल हक़ है और मैं कटिहार, बिहार का रहने वाला हुं। मैं आलिमियत अल जामिया तुस सलफिया, वाराणासी से किया हूं।

इस ब्लॉग (maislamicmedia.blogspot.com) का मालिक हुं।

आज के दौर में मीडिया अक्सर पीड़ितों को अत्याचारी और अत्याचारियों को पीड़ित के रूप में पेश करता है। सच को झूठ और झूठ को सच दिखाया जाता है। इसके परिणामस्वरूप लोग आपस में, खासकर धर्म के नाम पर, लड़ रहे हैं और नफरत फैला रहे हैं।

आज की मीडिया ने सत्य और असत्य के बीच पहचान करना कठिन बना दिया है। अन्याय, अत्याचार, कठोरता, घमंड, गुस्सा, नफरत और हिंसा जैसी बुराइयाँ समाज में तेजी से फैल रही हैं, जिससे कई प्रकार के भ्रष्टाचार बढ़ रहे हैं।

इसीलिए गहरी सोच-विचार के बाद इस ब्लॉग की स्थापना की गई है, ताकि हम अन्याय, अत्याचार, नफरत, हिंसा और हर प्रकार की बुराई के खिलाफ आवाज उठा सकें।

इसके अलावा, हम इस मंच के माध्यम से इस्लाम की सही शिक्षाओं को लोगों तक पहुँचाने का पूरा प्रयास करेंगे और उन्हें सत्य, शांति और नेक रास्ते की ओर मार्गदर्शन देंगे।

हमें उम्मीद है कि आप सभी इस मिशन में हमारा साथ देंगे और सच्चाई व जागरूकता फैलाने में हमारी मदद करेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

इस्लामी तौर-तरीकों के अनुसार घर का आदर्श — एक शांतिपूर्ण और खुशहाल जीवन की ओर

मौजूदा हालात में इस्लाम का पैग़ाम: इंसानियत, सब्र और एकता की ज़रूरत

आज के मुस्लिम समाज में गिरता हुआ अख़लाक़ (चरित्र): कारण, हक़ीक़त और इस्लामी हल